नोएडा

Noida News: गुड न्यूज! नोएडा में चलेगी लाइट रेल, सुहाना होगा ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट का सफर, यहां जानें खासियत

Noida News: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए पॉड टैक्सी नहीं लाइट रेल चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच आवाजाही और सुगम होगी और लोगों का सफर भी आसान होगा।

Image

नोएडा लाइट रेल

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में विकास की गति को तेज करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इस शहर को एडवांस सुविधाओं वाले शहर में शामिल करने की तैयारी तेज है। इस बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। अब ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक जाने का सफर आसान और सुविधाओं से भरा होने वाला है। सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए कई नई परियोजना ला रही है। उसमें से एक परियोजना नोएडा लाइट रेल की है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी के स्थान पर अब लाइट रेल चलाने की तैयारी की जा रही है। योगी सरकार लाइट रेल ट्रांजिट की रिपोर्ट तैयार करवा रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण द्वारा सीमेंस व इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट 30 जून तक प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। ग्रेटर नोएडा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक लाइट रेल चलने से यूपी के इन दोनों शहरों में यातायात सुगम होगा और लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यात्री लाइट रेल में यात्रा कर सकेंगे। आइए आपको लाइट रेल की खासियतों के बारे में बताएं...

लाइट रेल की खासियत

जेवर एयरपोर्ट को परी चौक से जोड़ने वाली लाइट रेल में स्टील व्हील के कारण ऊर्जा की खपत कम होगी। इसकी स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी। ऊर्जा की कम खपते के साथ इसके संचालन का खर्चा भी कम होगा। बता दें कि पॉड टैक्सी की तुलना में लाइट रेल की स्पीड दोगुनी है। पॉड टैक्सी की स्पीड केवल 40 किमी प्रति घंटा है। पॉड टैक्सी के स्थान पर लाइट रेल की सुविधा मिलने से लोग कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। इससे दोनों शहरों की बीच आवाजाही आसान होगी और आंतरिक परिवहन सेवा के लिए ये आने वाले समय में एक अच्छा विकल्प साबित होगा।

क्यों पॉड टैक्सी के स्थान पर आई लाइट रेल

पहले ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी चलाने की योजना थी। लेकिन फिर बाद में लाइट रेल चलाने का फैसला लिया गया। बता दें कि पॉड टैक्सी की सीमित क्षमता और अधिक खर्च को देखते हुए इस योजना को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया गया। उसके स्थान पर बेहतर क्षमता वाली लाइट रेल चलाने की तैयारी की जा रही है।

यहां बनेगा लाइट रेल का ट्रैक

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा लाइट रेल का ट्रैक यमुना एक्सप्रेस वे के समानांतर बनाया जाएगा। इस ट्रैक को 60 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि 60 मीटर चौड़ी ये सड़क यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से जेवर एयरपोर्ट की ओर जाती है। लाइट रेल का ट्रैक भी इसकी सड़क के किनारे तैयार किया जाएगा और इसी रूट के साथ कनेक्टिविटी दी जाएगी। आने वाले समय में नोएडा लाइट रेल को नमो भारत रेल से भी जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नमो भारत रेल परियोजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना की लागत पर चर्चा चल रही है। जैसे ही लागत तय होगी, परियोजना के कार्य में तेजी आएगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक रेल को लाने की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को लाइट रेल का लाभ देने के लिए कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एनसीआर अध्यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने लाइट रेल की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि लाइट रेल रूट (Light Rail Route) को बढ़ाकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लाया जाए। न्यूज 18 की खबर के अनुसार, उनका कहना है कि इससे बिल्डर, बायर व निवेशकों सभी को लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि एडवांस सुविधाओं वाले नए परिवहन विकसित किए जा रहे हैं, जिससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईटेक सिटी के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका