नोएडा

BHEL की डिप्टी मैनेजर के सुसाइड केस में IRS अधिकारी अरेस्ट, 3 साल से था रिलेशनशिप

नोएडा में शनिवार को एक महिला ने आईआरएस अधिकारी के फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने IRS अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद रविवार को आरोपी अधिकारी को अरेस्ट करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक महिला BHEL में डिप्टी मैनेजर है।

Image

नोएडा सुसाइड केस में IRS अधिकारी अरेस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • BHEL की डिप्टी मैनेजर ने की आत्महत्या
  • IRS अधिकारी के फ्लैट पर मिला फंदे से लटका मिला शव
  • डेटिंग ऐप से हुई थी दोनों की मुलाकात

Noida Suicide Case: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की डिप्टी मैनेजर के सुसाइड केस में IRS अधिकारी सौरभ मीणा को गिरफ्तार किया गया है। महिला का शव शनिवार को आईआएस अधिकारी के फ्लैट पर फंदे से लटका मिला था। घटना के वक्त सौरभ मीणा फ्लैट पर ही मौजूद थे। IRS अधिकारी और मृतक महिला पिछले तीन साल से रिलेशनशीप में थे। दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। महिला के परिजनों ने सौरभ पर हत्या का आरोप लगाया है, इसके साथ ही उसपर शादी का झांसा देने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

सिक्योरिटी ने तोड़ा दरवाजा

नोएडा में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी सौरभ मीणा सेक्टर-100 के लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में स्थित फ्लैट में रहते हैं। शनिवार को उसकी महिला मित्र ने इसी फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान 37 वर्षीय शिल्पा गौतम के रूप में हुई है। शिल्पा BHEL में डिप्टी मैनेजर (एचआर) के पद पर तैनात थीं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया कि शिल्पा ने फ्लैट के दूसरे कमरे में खुद को बंद करके आत्महत्या की। जब सोसायटी की सिक्योरिटी ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब उनको घटना की जानकारी हुई।

न्यायिक हिरासत में आरोपी अधिकारी

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि आईआरएस अधिकारी सौरभ मीणा ने उनकी बेटी से शादी करने का वादा किया था। लेकिन आरोपी के ऊपर शादी का दबाव बढ़ने पर उसने शिल्पा की हत्या कर दी। महिला के पिता ने सौरभ मीणा पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article