नोएडा

Noida International Airport के रनवे का काम पूरा, इस दिन से शुरू होगा ट्रायल

नोएडा एयरपोर्ट के 3900 मीटर लंबे रनवे का काम पूरा हो चुका है। इस पर विमानों का ट्रायल 21 जून के बाद शुरू हो सकता है। इससे पहले नेविगेशन उपकरणों की जांच की जा चुकी है। जिसमें कोई कमी नहीं मिली है।

Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का निर्माण कार्य मंगलवार को पूरा हो गया है। 3900 मीटर लंबे इस रनवे पर अब ट्रायल रन शुरू होगा। 21 जून के बाद इस इस रनवे पर विमानों का ट्रायल शुरू हो सकता है। अफसरों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में चल रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नेविगेशन उपकरण लगाने का काम भी अप्रैल में खत्म हो चुका है। बीते दिनों एयरपोर्ट पर रडार सिस्टम समेत अन्य उपकरणों का ट्रायल किया गया था, जो सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

एयरपोर्ट का 80 फीसदी काम पूरा

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि रनवे का बचा हुआ 5 मीटर का हिस्सा मंगलवार को पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम लग चुका है और इसकी एयरक्राफ्ट से जांच भी हो चुकी है। जांच में सभी उपकरण खरे उतरे हैं और सही तरीके से काम कर रहे हैं। अभी कुछ और रडार लगाए जाएंगे, जुलाई तक बाकी के रडार आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी को पहले चरण का काम पूरा करने के लिए 1095 दिन का समय दिया गया था। अभी तक एयरपोर्ट का 80 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है और रनवे भी बनकर तैयार हो चुका है। जिसका ट्रायल 21 जून के बाद हो सकता है।

नेविगेशन उपकरणों की जांच 10 दिन चली

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते दिनों नेविगेशन उपकरणों की जांच हुई। यह जांच 10 दिनों तक चली। इस दौरान एयरक्राफ्ट एयरपोर्ट के ऊपर से उड़ान भर रहा है। जांच में सभी उपकरणों ने सही से काम किया। इन उपकरणों के जरिए नेविगेशन से जुड़ी सटीक सूचनाएं एकत्र की गई, जोकि सूचनाएं विमान के संचालन के लिए अहम होंगी। जांच के दौरान उपकरणों में कोई कमी नहीं मिली है। अब एयरपोर्ट पर विमानों को उड़ान भरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब तक यह तय हो गया है कि इस एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान 29 सिंतबर तक हो जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई