नोएडा

नोएडा में काल बनी गर्मी, लू से 75 लोगों की मौत; पोस्टमार्टम में खुलासा

Heatwave in Noida: उत्तर प्रदेश में गर्मी के कहर से लोगों की जान आफत में है। यहां तीन दिन के अंदर गर्मी और लू की चपेट में आने से 75 लोगों की मौत हो गई है।

Image

नोएडा में लू से मौतें

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Heatwave in Noida: भीषण गर्मी के बीच गौतमबुद्धनगर जिला स्वास्थ्य विभाग को 18-20 जून के बीच तीन दिन के दौरान पोस्टमार्टम के लिए कम से कम 75 शव मिले हैं। गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर एक दिन में पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने वाले शवों की औसत संख्या सात से आठ होती है। उन्होंने इन मौतों को "अप्रत्याशित" बताया। हालांकि, विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इन मौत का सीधे तौर पर लू कारण है।

सीएमओ ने दी जानकारी

गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के मामलों में वृद्धि हुई है और यह वृद्धि काफी अप्रत्याशित है। आम तौर पर प्रतिदिन 7-8 मामले आते हैं। 18 जून को हमें 28 शव मिले। 19 जून को हमें 25 शव मिले और 20 जून की शाम तक हमें 22 शव मिले

उन्होंने बताया कि इनमें से 20 लोगों को अस्पतालों में "मृत अवस्था में लाया गया" थे, तथा उनमें से 10 अज्ञात थे। शर्मा ने कहा कि मामलों में "अप्रत्याशित" वृद्धि को देखते हुए पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। लू के प्रभाव पर सीएमओ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मौसमी परिस्थितियां भीषण हैं और यह "सामान्य गर्मी नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह भीषण गर्मी है और इसमें मौत की आशंका बढ़ जाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article