शहर

Heatwave in UP: उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर, उरई बना सबसे गर्म शहर; करीब 45 डिग्री तापमान दर्ज

उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में आज अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई में दर्ज किया गया। साथ ही अन्य शहर भी हीटवेव की जद में रहा।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Heatwave in UP: उत्तर भारतीय राज्यों में भले ही हल्की बारिश से राहत मिली हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी भी हीटवेव का कहर जारी है। आज 21 जून को देश का सबसे अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के ऊरई में दर्ज किया गया है। जालौन के उरई में शुक्रवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो आज किसी भी जगह का अधिकतम तापमान है।

उरई रहा सबसे गर्म शहर

आईएमडी ने बताया कि आज दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चली। इसके साथ ही आज पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हरियाणा-दिल्ली और गुजरात राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, आज देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई में दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में हीटवेव की मार

बता दें कि उत्तर प्रदेश इन दिनों गर्मी की चपेट में है और मानसून के आने की बाट जोह रहा है। लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून अगले हफ्ते आने की बात कही जा रही है। इधर, बिहार और झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आने से दोनों राज्यों में बारिश का मौसम बना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article