नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो हुई और भी कूल, दी WhatsApp से टिकट बुक की सुविधा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन पर अब व्हाट्सएप के जरिए मेट्रो टिकट्स मिल सकेंगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अगले दो महीने में ये सुविधा शुरू हो जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

जल्द ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो का टिकट आप WhatsApp पर भी ले सकेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इस सुविधा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जनवरी तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से इस रूट पर मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी। साथ ही उन्हें काफी देर तक लाइन में लगकर टिकट नहीं लेना होगा, यानी कि समय की भी बचत होगी।

व्हाट्सएप पर कैसे मिलेगा टिकट?

एनएमआरसी ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिेए टिकट लेना काफी आसान है। इसके लिए एक खास नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को फोन में सेव करके उस पर हाय (Hi) लिखकर मैसेज करना होगा। इसके बाद यात्रियों को भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। जहां शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन चुनना होगा। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने टिकट चाहिए। फिर यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि से टिकट का भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान के बाद यात्रियों को QR कोड मिलेगा। इस कोड को स्टेशन पर स्कैन करके प्रवेश किया जा सकेगा। बाद में इसे दिखाकर स्टेशन से एग्जिट किया जा सकेगा।

लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

यात्रियो को व्हाट्सएप पर टिकट मिलने वाली सुविधा से टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा। लोगों को टिकट लेने में आसानी होगी और सबसे बड़ी बात डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा

बता दें कि एक्वा लाइन पर यात्रियों के लिए सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) लगाई गई हैं। इन मशीनों से ऑनलाइन भुगतान करके टिकट लिया जा सकता है। एनएमआरसी का मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है। इस ऐप से भी टिकट बुक किया जा सकता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article