नोएडा

Noida: मानसिक तनाव में आकर 5 लोगों ने किया Suicide, एक ने लिखा- मैं पढ़ना नहीं चाहता

नोएडा में मानसिक तनाव में आकर बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक अलग-अलग मामलों में एक छात्र ने, एक छात्रा ने, एक ठेकेदार ने और एक विवाहिता सहित 5 लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतकों में से एक छात्र ने सुसाइट नोट में लिखा कि वह पढ़ना नहीं चाहता है।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida: नोएडा में हाल ही एक खबर सामने आई है। जहां नोएडा में तनाव में आकर 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक अलग-अलग मामलों में एक छात्र ने, एक छात्रा ने, एक ठेकेदार ने और एक विवाहिता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मनीष कुमार (19) नामक मैनेजमेंट छात्र ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह पढ़ना नहीं चाह रहा था। परिजन उसे जबरदस्ती पढ़ाना चाह रहे हैं।

17 साल के छात्र ने की आत्महत्या

थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के सुत्याना गांव स्थित सरस्वती एंक्लेव में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने बीती रात कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने यह जानकारी दी।

29 वर्षियों महिला ने किया सुसाइड

थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय एक महिला ने भी कथित रूप से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नीलम यादव पत्नी विपिन यादव मूल रूप से सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी का मामला हो सकता है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।

ठेकेदार ने लगाई फांसी

थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक ठेकेदार ने बृहस्पतिवार सुबह आत्महत्या कर ली। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ जिले के सरधना का मूल निवासी राकेश (32) यहां एक फैक्ट्री में ठेकेदारी करता था। पुलिस ने कहा कि उसने आज सुबह 4 बजे अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article