Noida: उत्तर प्रदेश नोएडा से हाल ही एक खबर सामने आई है। जिसमें एक महिला ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक व्यक्ति ने उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना नोएडा सेक्टर 58 की है। जहां महिला ने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बीती रात महिला ने नवीन मोहंती नामक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगया है। जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी पर रेप का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 58 में एक महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नवीन मोहंती नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे कुछ समय पूर्व थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में स्थित एक होटल में लेकर आया तथा वहां पर उसने उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह यह मामला दिल्ली से स्थानांतरित होकहर नोएडा आया है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(इनपुट- भाषा)
