नोएडा

Noida को जाम से मिलेगी मुक्ति, छोटा होगा सेक्टर-62 गोल चक्कर; ये है अथॉरिटी का प्लान

नोएडा सेक्टर 62 के गोलचक्कर पर लगने वाले जाम को लेकर नोएडा अथॉरिटी ने योजाना बनाई है, जिसके तहत इस गोल चक्कर से गुजरने वाली सड़कों को एक से डेढ़ फुट और चौड़ा किया जाएगा और यहां के गोलचक्कर को छोटा करने का प्लान तैयार किया गया है-

Image

नोएडा सेक्टर 62 के गोलचक्कर का जाम होगा खत्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida: नोएडा के सेक्टर 62 मॉडल टाउन पर सुबह शाम पीक आवर पर भारी जाम लगता है। एनएच 9 छिजारसी से एआईवबी तक लगने वाले करीब 4 किलोमीटर तक के लंबे जाम का कारण भी मॉडल टाउन का गोल चक्कर है। NH-9 से विजय नगर और दिल्ली की ओर से नोएडा आने वाले वाहनों की रफ्तार भी गोल चक्कर पर आकर कम हो जाती है। अब इस जाम को खत्म करने को लेकर अथॉरिटी ने योजना तैयार की है।

सेक्टर 62 का जाम होगा खत्म

इस योजान के तहत इस गोल चक्कर से गुजरने वाली सड़कों को एक से डेढ़ फुट और चौड़ा किया जाएगा और इसके साथ ही गोलचक्कर को छोटा किया जाएगा। अधॉरिटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि वर्क सर्कल और ट्रैफिक सेल से यहां पर काम कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

अथॉरिटी ने लिया फैसला

गोलचक्कर की गोलाई करीब 1-1 मोटर और कम कराई जाएगी। इससे यहां पर ट्रैफिक को मुड़ने के लिए जो समय लेता है, उसमें कम होगा और साथ ही वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। यहां पर लगने वाले जाम का असर नोएडा की तरफ सेक्टर-62 तक और डीएमई पर भी पड़ रहा है।

लोगों को ट्रैफिक जाम मिलेगी राहत

इसके अलावा इंदिरापुरम गाजियाबाद की तरफ सीआईएसएफ अंडरपास की ओर से आने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) से सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर जितने दबाव से वाहनों का आना होता है, उतनी ही तेजी से गोलचक्कर पार कर नोएडा की तरफ निकल नहीं पाते हैं।

62 मॉडल टाउन गोलचक्कर बनेगा छोटा

एक्सप्रेसवे (डीएमई) से सेक्टर 62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर जितने दबाव से वाहन आते हैं उतनी ही तेजी से गोलचक्कर पार कर नोएडा की तरफ निकल पाते हैं। सेक्टर 62 में सड़क की चौड़ाई कम है। मौके पर सड़क चौड़ी करने के लिए जगह है। इस ट्रैफिक के लिए सड़क चौड़ी की जाएगी। वहीं गोलचक्कर को छोटा करके उन वाहनों का चक्कर कम किया जाएगा, जो डीएमई से उतरकर सर्विस रोड से सेक्टर-62, 58 या फिर आगे से यू-टर्न लेकर इंदिरापुरम जाते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article