नोएडा

Noida Authority Plan: नोएडा में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, अरबों के निवेश की तैयारी, 50 हजार को मिलेंगी नौकरियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 01:53 PM IST

Investors Summit Noida: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कई बड़े बड़े औद्योगिक समूह नोएडा में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण जमीन की व्यवस्था कर रहा है। इन जगहों पर औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोड शो की भी तैयारी है।

Image

नोएडा प्राधिकरण की पहल से 50 हजार को मिलेंगी जॉब्स

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी महीने में होना है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • 1300 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों के संचालन की है तैयारी
  • निवेश बढ़ाने के लिए बुधवार को दिल्ली में होगा रोड शो

Noida News: फरवरी महीने में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नया नोएडा में भी निवेश का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। ऐसे में नोएडा में जमीन मांगने वाले इन्वेस्टर्स को नए नोएडा में जगह देने की तैयारी चल रही हैं। यहां पर 5 साल के अंदर 1300 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नोएडा में निवेश से 50 हजार नौकरियों के रास्ते खुल जाएंगे।

नोएडा में कई उद्योग जगत के समूह बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ग्रुप से एक लाख एकड़ जमीन वेयर हाउस के लिए मांगी है। नोएडा में उपलब्ध नहीं होने पर नए नोएडा (डीएनजीआईआर) में इस जमीन को उपलब्ध कराया जाएगा। 4 फेज में इसे विकसित करने का प्लान है। 1.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश होने की संभावना जताई जा रही है। पहले फेज में 3 हजार हेक्टेयर को विकसित करने के लिए 8500 करोड़ रुपए नोएडा प्राधिकरण की ओर से खर्च किया जाएगा।

पहले फेज में 40 हजार करोड़ निवेश

प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले फेज में करीब 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश आने वाला है। ये निवेश आगामी पांच सालों के लिए किया जाएगा। इससे 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण की औद्योगिक नीति के तहत भूखंड पर पजेशन मिलने के पांच साल में कंपनी को निर्माण और प्राधिकरण से फंक्शनल सर्टिफिकेट किसी भी हाल में लेना होगा। विशेष परिस्थिति में उसे अतिरिक्त दो साल का समय देने की योजना है। ऐसे में फरवरी में आयोजित होने वाली समिट में जो भी एमओयू साइन किए जाएंगे, उसमें नोएडा के साथ नए नोएडा के निवेश भी शामिल होंगे।

अधिक से अधिक निवेश के लिए रोड शो

जानकारी के लिए बता दें कि निवेश को बढ़ाने के लिए बुधवार को पहला रोड शो दिल्ली में होने जा रहा है। इस रोड शो में नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी एक प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली में उद्यमियों से बातचीत करने वाली हैं और नोएडा, ग्रेटर नोएडा का रोड मैप भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसका टारगेट अधिक से अधिक निवेश के लिए एमओयू साइन करवाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article