Noida Accident News: नोएडा में तेज रफ्तार BMW कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। स्कूटी सवार लोग बीमार बच्ची को हॉस्पिटल में दिखाने के लिए ला रहे थे। तभी तेज रफ्तार BMW ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल से लौटते समय हादसा
यह घटना नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की है। स्कूटी सवार गुल मोहम्मद अपनी बेटी और अपने साले राजा के साथ चाइल्ड PGI अस्पताल से बीमार बेटी को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हॉस्पिटल के पीछे सेक्टर 30 में एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।
कार सवार युवक गिरफ्तार
इस हादसे घायल हुए स्कूटी चालक गुल मोहम्मद और उनके साले राजा की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने BMW कार में सवार दो युवकों अभिषेक और यश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
