नोएडा

बुलंदशहर में दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद, कोई हताहत नहीं

बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में एक दवा फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसपर काबू पा लिया गया है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Image

दवा फैक्ट्री में लगी आ (फोटो साभार - ANI)

Bulandshahr Medicine Factory Fire: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल की टीम ने फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया है। लेकिन इसे पूरी तरह से बुझाने का प्रयास जारी है। घटनास्थल पर मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया

सिंकदराबाद इलाके में स्थित एक दवा फैक्ट्री में रविवार देर रात में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के ऊंचे गुब्बार को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावह थी। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली कराया और दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। सिंकदराबाद की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने की कोशिश हो रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article