शहर

Nagpur: विस्फोटक कारखाने में धमाका, एक और व्यक्ति की मौत; मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

नागपुर जिले में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए धमाके में घायल आखिरी व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। यह धमाका बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव स्थित ‘चामुंडी एक्सप्लोसिव्स प्राइवेट लिमिटेड’ में हुआ था-

Image

नागपुर विस्फोटक कारखाना धमाका में मृतकों की संख्या 9 हुई

Photo : iStock

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए धमाके में घायल आखिरी व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। डांडे अस्पताल के निदेशक डॉ. पिनाक डांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि धमाके में बुरी तरह से झुलस चुके प्रमोद चावरे की शनिवार रात को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बृहस्पतिवार के इस धमाके में 6 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने पिछले दो दिनों में दम तोड़ दिया।

मरने वालों की संख्या बढ़कर 9

आपको बता दें कि यह धमाका बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव स्थित ‘चामुंडी एक्सप्लोसिव्स प्राइवेट लिमिटेड’ में हुआ। इस घटना में घायल नौ लोगों को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें से छह की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने पिछले दो दिनों में दम तोड़ दिया।

कारखाने को निदेशक को जमानत

मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के समय ज्यादातर पीड़ित कारखाने की पैकेजिंग इकाई में कार्य कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को कारखाने के निदेशक जय शिवशंकर खेमका (49) और प्रबंधक सागर देशमुख को गिरफ्तार किया था। उन्हें हिंगना के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से शुक्रवार को ही उन्हें जमानत दे दी गई।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने पहले कहा था कि निदेशक और प्रबंधक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 286 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूवर्ण आचरण), 304(ए)(किसी भी लापरवाहीपूर्ण कार्य के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनना) और 338 (किसी भी लापरवाहीपूर्ण कार्य के कारण गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article