नोएडा

Noida Fire Video: सेक्टर 67 की एक कंपनी में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलती दिखी बिल्डिंग

नोएडा के सेक्टर 67 में थाना फेस 3 इलाके में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

Image

नोएडा में आग की घटना

Noida News: नोएडा में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। शनिवार को सेक्टर 67 में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। फायर विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर आठ गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। यह घटना थाना फेस 3 इलाके की है, लेकिन अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि बिल्डिंग से आग ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार उठ रहा है।

गर्मी के मौसम में बढ़ी आग की घटनाएं

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह की आग की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है। आज ही दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक में स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन पांच दुकाने जलकर खाक हो गईं।

एसी ब्लास्ट होने की घटनाएं

गाजियाबद में भी सुबह सुबह आग की घटना सामने आई। यहां लोनी की ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 में संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। एक फैक्ट्री में लगी आग की लपटों ने दो और फैक्ट्रियों को अपनी जद में ले लिया। इसके अलावा घरों में एसी फटने की घटनाएं भी बहुत देखने को मिल रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article