नोएडा

खबर का असर: सेक्टर-62 में जलभराव के कारण खुले ड्रैनेज में डूबने से बाल-बाल बचा युवक, तब टूटी प्रशासन की नींद

नोएडा के सेक्टर-62 में झमाझम बारिश के बाद सड़क पर कमर तक पानी भर गया। जिससे एक युवक खुले ड्रेनेज में गिरकर डूबने लगा। हालांकि उसे राहगीरों ने बचा लिया। यह घटना टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे पर कैद हो गई। इस खबर के सामने आने के आने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। ड्रेनेज को घेर कर चेतावनी संकेत लगाए गए और जल्द सफाई का आश्वासन भी दिया।

Image

ड्रेनेज को घेर कर लगाया गया कौशन बोर्ड

Noida News: नोएडा में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से सेक्टर-62 में सड़कें तालाब में बदल गई। जलभराव के कारण सेक्टर-62 से गाजियाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यहां से गुजरते समय एक युवक खुले ड्रेनेज में डूबने से बाल-बाल बचा। राहगीरों ने उसकी मदद कर ड्रैनेज से बाहर निकाला और युवक की जान बचाई। यह खबर टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे पर कैद हुई थी। इस खबर का असर तुरंत देखने को मिला और प्राधिकरण की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ड्रैनेज को घेर कर कौशन बोर्ड लगाया।

सड़क पर कमर तक भरा पानी

नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यह बारिश एक बार फिर सड़कों के लिए आफत बन गई। खासतौर पर सेक्टर-62 से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर बारिश का बुरा प्रभाव देखने को मिला। यहां पर बारिश के बाद कमर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण एक युवक की जान पर आफत आ गई। वह खुले ड्रैनेज में गिर गया और डूबने लगा। हालांकि राहगीरों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई।

टाइम्स नाउ नवभारत की खबर का असर

यह पूरी घटना टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद खबर का तुरंत असर देखने को मिला। खबर प्रसारित होने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर चेतावनी का निशान (कौशन बोर्ड) लगाया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जल्द ही सफाई अभियान शुरू करने का आश्वासन भी दिया है, जिससे दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article