नोएडा

बिजली की बढ़ती डिमांड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर, नोएडा के इन सेक्टरों में गुल रही बत्ती

नोएडा में बिजली की डिमांड बढ़ने के कारण लोड भी बढ़ रहा है। जिस कारण बिजली की लाइनों में लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में टेक्निकल दिक्कतें आ रही हैं। रविवार को नोएडा के 25 से अधिक आवासीय सेक्टरों में 4-5 घंटों तक बिजली कटी रही।

Image

नोएडा में कई घंटों की बिजली कटौती

Noida Power Cut: नोएडा में गर्मी के साथ ही बिजली कटौती भी लोगों पर सितम ढहा रही है। घंटों तक बिजली गुल होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। शहर में संडे के दिन भी ऐसा ही हाल रहा। नोएडा में रविवार को 25 से अधिक आवासीय सेक्टरों में बिजली कटी। इन सेक्टरों में चार से पांच घंटे तक लोगों को बिजली कटोती झेलनी पड़ी। रविवार को बिजली की मांग 2300 मेगावाट रही, लेकिन बिजली आपूर्ति सिर्फ 1900 मेगावाट तक रही। बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ बिजली लाइनों में लोकल फॉल्ट की समस्याएं हो रही हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर पर भी लोड ज्यादा पड़ रहा है, जिस कारण उसमें टेक्निकल समस्याएं आ रही हैं। जिसे ठीक करने में विद्युत निगम के कर्मचारियों की हालत खराब हो रही है।

इन सेक्टरों में रही बिजली गुल

नोएडा के सेक्टर-11, 12, 15, 19, 20, 21, 22, 25, 26, 27, 30, 31, 33, 34, 36, 37, 40, 41, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 55, 56, 62, 99, 100, 104, 105, 108, 122 और सेक्टर-135 में बिजली कटी रही। इन सेक्टरों में लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्म ओवरलोड होने की वजह से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

ओवरलोड के कारण हो रहा फॉल्ट

बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ ही बिजली की लाइनों पर फॉल्ट और ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। नोएडा के सेक्टर-108 बिजली उपकेंद्र पर बीते दो दिन से ट्रांसफार्मर में दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। बिजली कर्मचारी बार-बार इन ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहे हैं, लेकिन फिर से ये दिक्कतें ट्रांसफार्मर में आ जा रही हैं। सेक्टर-71 में भी इसी तरह लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी।

निर्बाध आपूर्ति की कोशिश में जुटा विद्युत निगम

सेक्टर-71 के एक निवासी का कहना है कि यहां शनिवार रात एक बजे से यहां बिजली कटी हुई है, जिसके बाद रविवार सुबह 8 बजे के बाद बिजली आई। जिस कारण लोगों को बिजली के बिना ही गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। सेक्टर-22 के एक निवासी ने बताया कि बिजली के आने-जाने का समय तय नहीं है। बिजली कटौती के कारण रविवार को छुट्टी के दिन भी लोगों को बहुत परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोगों का घर में रहना भी मुश्किल हो गया। वहीं विद्युत नगिम के अधिक्षण अभियंता ने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की डिमांड बढ़ने की वजह से बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ रही। विद्युत निगम के कर्मी और अभियंता उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई