शहर

Delhi Amritsar Katra Expressway: अब दिल्ली से कटरा दूर नहीं, सिर्फ छह घंटे में पहुंचे माता के दरबार; जानें सब कुछ

Delhi Amritsar Katra Expressway: दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे चालू हो जाने के बाद सिर्फ छह घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचा जा सकेगा। यह एक्सप्रसवे दिल्ली और कटरा की दूरी काफी कम कर देगा। इससे चार घंटे में अमृतसर की दूरी तय हो सकती है। आइए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi Amritsar Katra Expressway: देश में दिन प्रतिदिन इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। देश में नए-नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। इन एक्स्प्रेसवे से कई शहरों की दूरी काफी ज्यादा कम हो गई है। शहरों की दूरी कम तो हुई है, साथ ही कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार भी बढ़ा है। इन्हीं में एक एक्सप्रेसवे है दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway)। दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से अमृतसर की दूरी चार घंटे की हो जाएगी और कटरा छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। आइए दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे के बारे में जानते हैं।

दिल्ली से कटरा सिर्फ छह घंटे में

बता दें कि पीएम मोदी ने 24 अप्रैल 2022 को दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली से कटरा की डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी। साथ ही दोनों शहरों की दूरी घटकर महज छह घंटे की रह जाएगी। यह अमृतसर होते हुए गुजर रहा है।

किन इलाकों को मिलेगा फायदा?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) की लंबाई 670 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे तीन राज्यों को आपस में जोड़ेगा। यानी कि तीन राज्यों से होकर गुजर रहा है। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा में 137 किमी, पंजाब में 399 किमी और जम्मू-कश्मीर में 135 किमी का सफर तय करेगा। यह हरियाणा के झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल और करनाल होते हुए निकल रहा है। वहीं, पंजाब के पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर होते हुए जम्मू को निकल रहा है।

Expressway

फाइल फोटो।

दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

  • दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 670 किलोमीटर है।
  • दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे चार से आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
  • दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे पर 35,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है।
  • वर्ष 2017 में इस एक्सप्रेसवे का काम शुरू हुआ है और फिलहाल निर्माणाधीन है।
  • दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे रूट मैप

अगर हम दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) के रूट मैप के बारे में बात करें तो इसका शुरुआती प्वाइंट बहादुरगढ़ बॉर्डर है, जो दिल्ली के पास जसौर खीरी गांव के पास स्थित है। इसका अंतिम छोर श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर और कटरा, जम्मू-कश्मीर है। यानी कि इस एक्सप्रेसवे से अमृतसर और कटरा दोनों शहर को जोड़ा जा रहा है और दोनों शहरों की दूरी कम होने वाली है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान