Noida E-cycles: उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्धनगर जिले की सड़कों पर अब आपको ई-साइकिल दौड़ती हुई दिखाई देंगी। फिट इंडिया मूवमेंट और क्लीन नोएडा मिशन को बढ़ावा देने के लिए बनी ई-साइकिल योजना अगले 10 दिन में परवान चढ़ने वाली है। इसी महीने में शहर की सड़कों पर ई-साइकिल की सवारी की आनंद लिया जा सकेगा। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण में नोएडा के 31 डॉकिंग स्टेशनों (स्टैंड) पर यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। 310 ई-साइकिलें मंगा भी ली गई हैं। इन ई-साइकिलों का प्राधिकरण की टीम ने परीक्षण भी कर लिया है।
आपको बता दें कि ई साइकिल के संचालन के लिए पिछले साल सितंबर में ई-निविदा के जरिए प्लानेट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड और टर्बन मोबिलिटी एलएलपी नाम एजेंसियों का चयन हुआ था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिछले साल दिसंबर तक ई-साइकिल का संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन लगातार योजना में देरी होती रही।
