नोएडा

नोएडा वालों सावधान! कहीं गले से पार न हो जाए चैन, शातिरों का यह वीडियो देखकर हो जाएं सतर्क

नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार शातिरों ने देखते-देखते गले से चेन पार कर दी।

Image

नोएडा वालों सावधान! कहीं गले से पार न हो जाए चैन, शातिरों का यह वीडियो देखकर हो जाएं सतर्क

नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां सड़क चलते लोग खुद को सुरक्षित न समझें। यहां कब आपके गले से चेन खिंच जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। एक ऐसी ही ताजी तस्वीर सेक्टर-100 से आई है, जहां केटीएम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार से सोने की चेन लूट ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ऐसे लगाया चूना

नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 की घटना है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चौराहे के पास दो बाइक सवार लोगों को पर नजर रख रहे हैं। दोनों इधर, उधर घूमकर ऐसे लोगों को तलाश रहे हैं, जो गले पर सोने की चेन पहन रखी हो। स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि दोनों बाइक से चौराहे की तरफ पहुंचते हैं और एक स्कूटी पर सवार लोगों के पास जाकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा शातिर युवक स्कूटी पर बैठे व्यक्ति के गले से चेन खींचता है और दोनों वहां से भाग निकलते हैं। हालांकि, पीड़ित स्कूटी सवार उनका पीछा करते हैं, लेकिन वो उन्हें पकड़ नहीं पाते। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article