नोएडा

Noida news : पार्किंग में खड़ी कार में मृत पाए गए एयरलाइन के अधिकारी, नोट में लिखा- जीवन से तंग आ चुका हूं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 29, 2023, 10:42 AM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक प्रमुख एयरलाइन के एक्जीक्यूटिव अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी कार में मृत पाए गए। एक नोट के मुताबिक जिसमें कहा गया है कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है।

Image

कार में एयरलाइन के अधिकारी की मौत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक प्रमुख एयरलाइन के अधिकारी पार्किंग में शुक्रवार सुबह अपनी कार के अंदर मृत पाए गए। उनकी कार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कॉन्डोमिनियम, ला रेजिडेंटिया के बेसमेंट में खड़ी थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन के मैनेजर 32 वर्षीय निशांत कुमार हाउसिंग सोसाइटी के टावर टी में अपने पिता के साथ रहते थे और उन्हें आखिरी बार गुरुवार सुबह देखा गया था जब वह गुड़गांव में ऑफिस के लिए निकले थे। हालांकि उन्होंने काम के लिए ऑफिस मे रिपोर्ट नहीं की था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें निशांत द्वारा कथित रूप से लिखा गया एक नोट मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है। कार में गोलियां और मच्छर भगाने वाले स्प्रे की एक बोतल भी मिली। सेंट्रल नोएडा एसीपी-2 रमेश पांडेय ने कहा कि बिसरख थाने को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शव मिलने की सूचना मिली।

उसके परिवार के अनुसार, निशांत अपनी पत्नी से अनबन के बाद अपने पिता के साथ रह रहा था। पुलिस ने कहा कि पिछले साल सितंबर में उसकी मां ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article