नोएडा

Noida: महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित बनेगा नोएडा, डार्क स्पॉट्स पर लगेंगे 400 कैमरे, मनचलों की अब खैर नहीं

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 09:58 PM IST

Noida Dark Spots: नोएडा पुलिस ने प्राधिकरण को शहर के डार्क स्पॉट की लिस्ट भेज दी है। अब प्राधिकरण की तरफ से सर्वे कराने के बाद डार्क स्पॉट पर 400 कैमरे लगाए जाएंगे। सेफ सिटी के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है।

Image

नोएडा में डार्क स्पॉट पर लगेंगे 400 कैमरे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में डार्क स्पॉट पर लगाए जाएंगे 400 कैमरे
  • नोएडा पुलिस ने प्राधिकरण को शहर के डार्क स्पॉट की सूची भेजी
  • प्राधिकरण सर्वे कराने के बाद डार्क स्पॉट पर लगाएगा कैमरे

Noida Dark Spots: बेंगलूरु की तर्ज पर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। सेफ सिटी के तहत 400 जगहों पर सीसीटीवी लगेंगे। नोएडा विकास प्राधिकरण की टेक्निकल टीम की तरफ से जगह का सर्वे किया जाएगा। दरअसल, नोएडा पुलिस ने प्राधिकरण को शहर के डार्क स्पॉट की लिस्ट भेज दी है। अब प्राधिकरण की तरफ से सर्वे कराने के बाद डार्क स्पॉट पर 400 कैमरे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि सेफ सिटी के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। इसी के तहत शहर के ऐसे प्वाइंट को चिह्नित किया गया है, जहां न तो कैमरे हैं और न ही पुलिस की सुरक्षा मुहैया होती है।

ऐसे में कई बार लोगों की नजरे बचाकर बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लिहाजा ऐसे प्वाइंट को कवर करने के लिए कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम राजेश कुमार के अनुसा, सर्वे का काम पूरा होने के बाद इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

400 जगहों की लिस्ट पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण को सौंपी

उन्होंने बताया कि इन कैमरों की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। इसके लिए नोएडा के सेक्टर-94 में कमांड कंट्रोल रूम बनेगा। वहीं, इसे आईएसटीएमएस के संग भी जोड़ा जा सकता है। यहां पहले से शहर में लगे करीब एक हजार कैमरों की मॉनिटरिंग होती है। 400 जगहों की लिस्ट पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण को सौंपी है। इस प्रोजेक्ट को महिलाओं की सुरक्षा के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसको देखते हुए उन जगहों को ज्यादा चिह्नित किया जाएगा, जहां महिलाओं का आना जाना अधिक होता है। जिन जगहों की लिस्ट पुलिस की तरफ से दी गई है, उसमें बाजार, सरकारी व निजी स्कूल, ब्लैक स्पाट और भीड़ भाड़ वाले इलाके मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल्स के बाहर का स्पेस को शामिल किया गया है।

वाहनों के चालान से कैमरों का नहीं होगा कोई संबंध

सेफ सिटी योजना के तहत यूपी में 160 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नोएडा प्राधिकरण अधिकारी के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद जिले का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। एस्टीमेट को बोर्ड के जरिए शासन के पास भेजा जाएगा। यह कैमरे आईएसटीएमएस की बजाए सेफ सिटी के तहत लगेंगे। इन कैमरों का वाहनों के चालान से कोई संबंध नहीं रहेगा। हालांकि सुरक्षा के तहत वाहनों की नंबर प्लेट और उसमें बैठे लोग भी साफ तौर पर कैमरों में दिखेंगे। जिन स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे उनमें ज्यादातर हिस्सा शहरी क्षेत्र ही है। ये कैमरे फेस डिटेक्शन कर सकेंगे। पुलिस के पास बदमाशों का डेटा पहले से रहेगा। ऐसे में किसी भी बदमाश के इन कैमरों की जद में आते ही उसकी लाइव लोकेशन और पूरा डेटा कंट्रोल रूम में आएगा। ऐसे में बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!