Noida Tragic Accident: नोएडा के सेक्टर 152 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में शटरिंग का काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा निर्माणाधीन सोसाइटी एटीएस पिक्चरेस्क रिप्रीव में गुरुवार की दोपहर तब हुआ जब मजदूर शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी अचानक दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ हादसा?
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 24 वर्षीय रईसुल हक पुत्र बदिओर जमाल और 45 वर्षीय अब्दुल समद पुत्र सादात रहमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर ऊंचाई पर शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट टूट गई, जिससे वे असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या कांग्रेस में TMC का हो रहा विलय? सोनिया-ममता की मुलाकात के बाद लगी अटकलें तो जयराम रमेश ने बताई सच्चाई
हादसे के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। बकौल पुलिस, सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस सोसाइटी में शटरिंग का काम चल रहा था, उसी समय हादसा हुआ। दोनों मजदूरों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन हैं ईरानी इंजीनियर रहीमाबादी? जोजिला सुरंग परियोजना में निभा रहे अहम भूमिका; बोले- टनल को खुलने में लगेंगे दो-ढाई साल
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं? इसको लेकर भी जांच जारी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
