शहर

उड़ान भरने को जेवर एयरपोर्ट तैयार, 28 मार्च को होगा उद्घाटन; MLA ने किया निरीक्षण

विधायक ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माणाधीन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित लोगों से वार्ता कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम की समीक्षा की।

Image

विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण की तिथि अब औपचारिक रूप से निर्धारित हो गई है। 28 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी विश्वस्तरीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं जन-जन की भागीदारी वाला उत्सव बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।" इसी क्रम में आज उन्होंने कस्बा जेवर में आसपास के अनेक ग्रामों के सम्मानित नागरिकों, किसानों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि "यह आयोजन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव, सम्मान और भविष्य से जुड़ा जन-उत्सव है।" जेवर के विधायक ने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि "आप अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएं। बैठक के दौरान रैली की व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा, जनसुविधाओं एवं ग्राम स्तर पर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

बैठक के उपरांत विधायक ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माणाधीन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित लोगों से वार्ता कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम की समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के किसान भाइयों के योगदान को स्मरण करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि मैं अपने उन सभी किसान भाइयों को हृदय से नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्रहित में अपनी अमूल्य भूमि समर्पित कर, इस हवाई अड्डे को संभव बनाया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि "माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक होगा, जिसमें लाखों लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यह आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस मौके पर हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा ने भी आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण किया तथा अपने संबोधन में कहा कि "नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भव्यता देखकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा।"

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article