शहर

'आपके नंबर से हो रहा गलत काम'... ठगों ने कॉल पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डराकर ठगे 1.29 करोड़

नोएडा में साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को TRAI अधिकारी बताकर कॉल किया और फर्जी कोर्ट रूम दिखाकर डराया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Image

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ साइबर फ्रॉड

Photo : Times Now Digital

Noida Cyber Fraud: नोएडा से साइबर ठगी का एक हैरान करने मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 29 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने पीड़ित से कहा कि उनके सिम कार्ड का मिसयूज हो रहा है। जिसके बाद फोन पर उसे फर्जी कोर्ट रूम दिखाकर भी डराया गया। ठगों ने पीड़ित को दो दिन तक डराकर पैसे ट्रांसफर कराए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने TRAI का अधिकारी बनकर किया कॉल

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को TRAI का अधिकारी बताकर पीड़ित को अंजान नंबर से कॉल किया। उन्होंने कहा कि आपके नाम से जारी एक सिम कार्ड का इस्तेमाल गैरकानूनी कामों में हो रहा है। यह सुनकर पीड़ित घबरा गए। इसके बाद ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर एक नकली कोर्ट रूम भी दिखाया। आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो दिन तक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में रखा

ठगों ने पीड़ित को करीब दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इसके बाद जांच का दिखावा करते हुए उनसे कई साल पूछे। साथ ही उनसे बैंक डिटेल्स और जमा पैसे की जानकारी भी मांगी। ठगों ने पीड़ित से कहा कि उन्हें सत्यापन के लिए दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने होंगे, इस अकाउंट को आरोपियों ने सरकारी एजेंसी का बताया। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि उनके निर्दोष साबित होने पर रकम वापस उनके बैक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पीड़ित ने डर के कारण धीरे-धीरे करके कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें