नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर बीम, शो, डिस्प्ले और अन्य तरह की कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने यह कदम विमानन सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों को देखते हुए उठाया है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि यह प्रतिबंध संबंधित नियमों के तहत लागू किया गया है।
विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पर नजर
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्धारित 27 किलोमीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लेजर बीम या प्रतिबंधित कृत्रिम रोशनी का इस्तेमाल विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लागू कानूनों के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आप सरकार में मंत्री रहे सतेन्द्र जैन समेत छह गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई; दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर में गड़बड़ी का आरोप
लेजर बीम पर रखी जाएगी निगरानी
प्रशासन के मुताबिक, प्रतिबंधित क्षेत्र में कार्यक्रमों, शो और डिस्प्ले के लिए इस्तेमाल होने वाली कृत्रिम रोशनी भी इसके दायरे में आएगी। खास तौर पर ऐसी रोशनी और लेजर बीम पर निगरानी रखी जाएगी, जो विमानों के संचालन के दौरान पायलटों के लिए परेशानी या सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा कर सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - PDA के खिलाफ NDA का 'सीट गेम' तैयार? क्या है 73-39-31-19 वाला प्लान; अखिलेश ने संभावित टिकट फॉर्मूले को बताया फ्लॉप
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कब हुआ उद्घाटन
गौरतलब है कि जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हुआ था और यहां से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन 15 जून 2026 से शुरू हुआ। ऐसे में एयरपोर्ट के आसपास विमानन सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
