Nishant Kumar minister news: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार को सरकार में जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार को ही लेना है।
नीतीश कुमार के आवास पर बड़ी बैठक
बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार के आवास पर अहम बैठक चल रही है, जिसमें ललन सिंह और संजय झा मौजूद हैं। इस बैठक के बाद स्थिति और साफ हो सकती है।
फिलहाल, यह चर्चा राजनीतिक अटकलों के दौर में है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
