शहर

Jabalpur : डुमना एयरपोर्ट का छज्जा ढहा, नीचे खड़ी ऑफिसर की कार कचूमर; मंत्री ने कही यह बात

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट (Dumna Airport) का नवनिर्मित छज्जा गिर जाने से नीचे खड़ी एक अधिकारी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Image

डुमना एयरपोर्ट का छज्जा गिरा

मुख्य बातें

  • डुमना एयरपोर्ट का छज्जा गिरा
  • अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त
  • लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एयरपोर्ट प्रशासन को दिए निर्देश

जबलपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां डुमना एयरपोर्ट में बने नवनिर्मित विमानतल का ऊपरी छज्जा एक कार पर गिर जाने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टूटी कार एक अधिकारी की बताई जा रही है। एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हवाई अड्डा प्रशासन से बात की जा रही है।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार पर नवनिर्मित छज्जा गिरता दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां कोई शख्स मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा घटना की पूरी जानकारी लेकर जांच कराएंगे। ऐसी घटना दोबारा न घटे, इस संबंध में एयरपोर्ट प्रशासन से बात करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article