शहर

29 महानगर पालिका चुनावों में NCP शरद पवार को करारी हार, 18 महानगर पालिकाओं में जीरो पर अटकी पार्टी

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिका चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी का देखने को मिला। 29 महानगर पालिका में से पार्टी को 18 महानगर पालिका में एक भी सीट हासिल नहीं हुई। यह एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के लिए यह चिंता का विषय है।

Image

शरद पवार (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिका चुनावों में एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) को बड़ा झटका लगा है। शहरी इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। कई प्रमुख महानगर पालिकाओं में पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। 29 में से 18 महानगर पालिका में पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। यह पार्टी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

इन सीटों पर खाता नहीं खोल पाई पार्टी

एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी को नवी मुंबई, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर जैसी प्रमुख महानगर पालिकाओं में जीरो सीटें मिली हैं। वहीं उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, मालेगांव, धुले, जलगांव, कोल्हापुर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, अमरावती, चंद्रपुर, जालना और इचलकरंजी महानगर पालिकाओं में भी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई।

भाजपा को मिली शानदार जीत

महाराष्ट्र में 2026 के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 29 महानगरपालिकाओं की 2,869 सीटों में से 1,425 पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भाजपा ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त कर दिया। बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी ने 89 सीटों पर अपना परचम लहराया, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 6 सीटें हासिल हुईं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसमें कांग्रेस को 24 सीटें हासिल हुईं। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 8, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 3, समाजवादी पार्टी को 3 और राकांपा (शप)को सिर्फ 1 सीट मिली।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article