शहर

Muzaffarnagar Encounter: 30 मुकदमों वाला शातिर बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू ढेर, नाबालिग युवती सकुशल बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और कुख्यात बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के कई मामलों में वांछित था और हाल ही में एक नाबालिग के अपहरण के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Image

नाबालिगों का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला शातिर बदमाश सतपाल का एनकाउंटर। AI IMAGE

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग युवती के अपहरण का आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। रुड़की रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ और सिपाही अंकित घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश भी घायल हुआ।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घायल आरोपी को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1:20 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस, युवती की बालियां, ओरा कार, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया।

1000 CCTV खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

19 जून को दर्ज अपहरण के मामले के बाद पुलिस की 10 टीमों को जांच में लगाया गया था। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फरवरी 2026 में जालंधर जेल से फरार हुआ था। पुलिस के अनुसार सतपाल उर्फ सत्तू पर हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गैंगरेप, रंगदारी और अपहरण समेत करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर ₹25 हजार का इनाम भी घोषित था।

नाबालिग लड़कियों को बनाता था निशानाजांच में सामने आया कि आरोपी गरीब और नाबालिग लड़कियों को नौकरी और मदद का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें अगवा कर दुष्कर्म करता था। आरोपी पर मेरठ, सहारनपुर, जालंधर और मुजफ्फरनगर में कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में आरोपी के छोटा राजन गैंग से संभावित संबंध सामने आए हैं। हालांकि इस एंगल पर अभी जांच जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article