शहर

मुंबई मेट्रो को अगले महीने मिलने वाली है खास सौगात, जानें क्या है बड़ी खुशखबरी

मुंबई के लोगों को जल्द ही अपनी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो मिलने जा रही है। जुलाई में इस मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी सहूलियत होगी और मुंबईकर सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बच जाएंगे। मुंबई मेट्रो के इस प्रोजेक्ट में दिल्ली मेट्रो को भी काम मिला है। जानिए पूरा रूट, स्टेशनों के नाम और शेड्यूल-

Image

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 33.5 किमी लंबा अंडरग्राउंड ऑपरेशन जुलाई 2024 से होगा शुरू
  • सुबह 6.30 बजे से देर रात 11 बजे तक चलेगी मेट्रो
  • DMRC को मिला 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन यहां की लोकल ट्रेनें (Mumbai Local) हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मेट्रो ट्रेन ने यहां के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। मेट्रो ट्रेन ने मुंबई की सड़कों से ट्रैफिक कम करने में अहम भूमिका निभाई है। अब मुंबई के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है, क्योंकि मुंबई मेट्रो यहां के लोगों के लिए एक खास सौगात लेकर आयी है। यह खास सौगात कुछ और नहीं, बल्कि मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन है। जी हां, मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो (Underground Metro) अगले महीने यानी जुलाई में शुरू होने जा रही है। चलिए जानते हैं इस अंडरग्राउंड मेट्रो के बारे में सब कुछ -

मुंबई मेट्रो का 33.5 किमी लंबा अंडरग्राउंड ऑपरेशन जुलाई से शुरू होगा। यह अंडर ग्राउंड मेट्रो आरे कॉलोनी डिपो से शुरू होगी और शहर के कुल 27 स्टेशनों को कवर करेगी। टनल का दूसरा चरण कुछ महीनों बाद शुरू होगा, जिसमें शहर के कुछ अन्य हिस्सों को कवर किया जाएगा। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 56 किमी की लाइन में मेट्रो 27 इलाकों को कवर करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 26 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे।

मुंबई मेट्रो में अंडरग्राउंड स्टेशनों के नाम

मुंबई मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन शहर के अलग-अलग हिस्सों में होंगे। मुंबई में आरे और बीकेसी दो ऐसे इलाके हैं, जहां पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है। इन दोनों इलाकों में भी अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बने हैं। सभी स्टेशनों के नाम इस प्रकार होंगे -

कफ परेड, विधान भवन, चर्चगेट, हुतात्मा चौक, सीएसटी मेट्रो, कालबादेवी, गिरगांव, ग्रांट रोड, मुंबई सेंट्रल मेट्रो, महालक्ष्मी, विज्ञान म्यूजियम, आचार्य अत्रे चौक, वर्ली, सिद्धिविनायक, दादर, सीतलादेवी, धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज़, डॉमेस्टिक एयरपोर्ट, सहार रोड, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मरोल नाका, एमआईडीसी, SEEPZ और आरे डिपो।

कब शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

जानकारी के अनुसार अंडरग्राउंड मेट्रो की सेवाएं सुबह 6.30 बजे शुरू होंगी और देर रात 11 बजे तक आप इस मेट्रो से सफर कर पाएंगे। रिपोर्टों के अनुसार अंडरग्राउंट मेट्रो ट्रेनें 90 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलेंगी और हर कुछ मिनट में यात्रियों के लिए स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी।

मुंबई मेट्रो में दिल्ली मेट्रो को कॉन्ट्रैक्ट

जी हां, मुंबई मेट्रो ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को 10 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ मेट्रो लाइन 3 का कॉन्ट्रैक्ट DMRC को दिया गया है। इसमें DMRC की जिम्मेदारी मेट्रो लाइन के दैनिक ऑपरेशन, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के मैनेजमें, डिपो कंट्रोल सेंटर, स्टेशनों, चल रही ट्रेनों, ट्रेनों की मैनटेनेंस और सबी मेट्रो सिस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा की भी होगी।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article