शहर

ब्रांड के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पी रहे जहर! मुंबई में मिलावटी दूध का बड़ा भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार

दहिसर पूर्व स्थित दुबे चाल, राजेश कंपाउंड के एक कमरे में दूध में मिलावट का गोरखधंधा चल रहा है..सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की।

Image

मुंबई में मिलावटी दूध गैंग का बड़ा भंडाफोड़

इमुंबई पुलिस की अपराध शाखा-12 ने दहिसर पूर्व में नामी दूध कंपनियों के नाम पर मिलावटी दूध बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमूल और गोकुल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के दूध के पैकेटों में अशुद्ध पानी मिलाकर उन्हें दोबारा सील कर बाजार में बेच रहे थे, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दहिसर पूर्व स्थित दुबे चाल, राजेश कंपाउंड के एक कमरे में दूध में मिलावट का गोरखधंधा चल रहा है..सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की।

अमूल और गोकुल ब्रांड का 470 लीटर मिलावटी दूध, अमूल ताज़ा, अमूल गोल्ड और अमूल बफेलो के 252 खाली दूध के पैकेट दूध में मिलावट करने के लिए इस्तेमाल होने वाला उपकरण और अन्य सामग्री एक मोबाइल फोन..कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत 31,670 रुपये के आसपास है।

ऐसे करते थे मिलावट

जांच में सामने आया कि आरोपी दूध के पैकेटों को सावधानी से काटकर उनमें से कुछ मात्रा निकालते थे। इसके बाद उसमें अशुद्ध पानी मिलाकर पैकेट को दोबारा हीट सील कर बाजार में बेच देते थे। पैकेट बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते थे, जिससे आम उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा था।

दहिसर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा संबंधित नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मिलावटी दूध की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article