मुंबई

Maharashtra Crime: एक और पत्नी ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को घर में दफनाया

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के नालासोपारा के एक चॉल में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और उसे घर में दफना दिया। कई दिन बीतने के बाद घर पहुंचे परिजनों को बदबू आई तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Image

महाराष्ट्र में पत्नी ने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट (फोटो - iStock)

Maharashtra Crime: बीते कुछ महीने से इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला अब महाराष्ट्र के नालासोपारा से सामने आया है। इस दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने युवक के शव को घर में ही दफना दिया। घर से बदबू आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बेटी की तलाश में परिजनों के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी की एक चॉल का है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय चौहान के रूप में हुई है और उसकी हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले की जा चुकी थी। उसके बाद शव को घर में दफना दिया गया था। परिजनों ने विजय के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी उन्हें गुमराह करती रही। कई दिन बीतने के बाद परिजन उसके घर पहुंचे और दरावा तोड़कर अंदर गए तो बदबू आने पर उन्होंने जमीन की खुदाई की तो सब हैरान रह गए। जमीन से विजय का शव बरामद हुआ।

पति की हत्या कर जमीन में दफनाया

बताया जा रहा है कि मृतक विजय की पत्नी गुड़िया का मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विजय उन दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उन दोनों ने विजय को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को छुपाने के लिए मृतक के शव को घर में ही दफना दिया। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए महिला ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स भी लगवाए, ताकि वे किसी की नजरों में न आए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को जांच के दौरान महिला के मोबाइल में संदिग्ध मैसेज मिले। वर्तमान में आरोपी गुड़िया और मोनू फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है। बता दें कि दंपती का 8 साल का बेटा चेतन चौहान भी है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article