मुंबई

Water Shortage: मुंबई के कई इलाकों में 24 घंटे तक नहीं मिलेगा पानी, लोगों को उठानी होगी परेशानी

Mumbai Water Shortage: मुंबई के कई इलाकों में 25 मई को पानी की सप्लाई नहीं होगी, क्योंकि पाइपलाइन का काम चलेगा, जिस वजह से पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। बीएमसी ने इसकी जानकारी दी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Mumbai Water Shortage: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तपती गर्मी के बीच पानी की किल्लत होने वाली है, क्योंकि कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी होगी। बीएमसी पानी सप्लाई विभाग ने बताया कि घाटकोपर, भांडुप और मुलुंड में पानी की किल्लत होने वाली है। बताया गया कि 24 और 24 मई को पूरे 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

क्यों नहीं मिलेगा पानी?

जानकारी के अनुसार, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड प्रॉजेक्ट से जुड़े काम के चलते पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। बताया गया कि फोर्टिस अस्पताल से मुलुंड में औद्योगिक क्षेत्र तक पानी की पाइप को मोड़ने का काम होना है, जिस वजह से 24 मई से 25 मई के बीच करीब 24 घंटे तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद

बीएमसी ने बताया कि पाइपलाइन के काम की वजह से घाटकोपर के विक्रोली विलेज (पू.), गोदरेज प्रॉपर्टीज और गोदरेज अस्पताल इलाके में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसके अलावा भांडुप के नाहुर (पू.), भांडुप (पू.), कांजूरमार्ग (पू.), टैगोर नगर, कन्नमवार नगर विक्रोली (पू) इलाके में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। साथ ही मुलुंड-गोरेगांव जंक्शन के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग इलाका, जेएन मार्ग इलाका, देवीदयाल मार्ग इलाका, डंपिंग ग्राउंड रोड इलाका पानी की आपूर्ति से वंचित रहेगा। इन जगहों पर पूरे 24 घंटे तक के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article