मुंबई

Maharashtra News: वर्धा में बाढ़ का कहर, तेज बहाव में फंसे 3 छात्र; SDRF ने बचाई जान

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में तेज बारिश के चलते यशोदा नदी में अचानक बाढ़ आई गई। जिसमें तीन स्कूली छात्र पानी के तेज बहाव में फंस गए। SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Image

वर्धा में तेज बारिश से आई बाढ़

Wardha River Flood: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यशोदा नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से तीन स्कूली छात्र फंस गए। हालांकि प्रशासन ने समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना देवली तालुका के डिगडोह गांव की है, जहां तेज बारिश की वजह से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्कूल से लौटते समय बाढ़ में फंसे बच्चे

यह घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है, जब नागजारी के 10वीं क्लास के छात्र भाविश कापसे और डोगडोह के उसके दो साथी स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यशोदा नदी में अचानक तेज उफान से बच्चे तेज बहाव में फंस गए। नदी पर पुल का काम चल रहा था, जिस कारण पानी का बहाव और अधिक तेज हो गया था। तेज बारिश और नदी के उफान से बचने के लिए तीनों बच्चे एक ऊंचे श्मशान घाट के शेड में शरण लेकर खड़े हो गए।

रस्सी के सहारे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जब प्रशासन को तीन बच्चों के नदी के तेज बहाव में फंसने की सूचना मिली, तो प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की मदद ली। बच्चों को बचाने के लिए रस्सी के सहारे एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article