मुंबई

Video: नासिक में 1 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, गुस्साए किसानों ने सड़क पर फेंकी फसल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2023, 11:30 AM IST

Nashik News: किसानों का कहना है कि किसान मंडी में टमाटर का भाव एक रुपये प्रति किलो है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है और लागत और ठुलाई का खर्चा भी नहीं निकल रहा है।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में किसानों का बुरा हाल है। यहां किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, जिससे वे नाराज हैं। रविवार को गुस्साए किसानों ने अपनी टमाटर की फसल को नासिक मंडी की सड़क पर सड़ने के लिए फेंक दिया। किसानों का कहना है कि किसान मंडी में टमाटर का भाव एक रुपये प्रति किलो है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है और लागत और ठुलाई का खर्चा भी नहीं निकल रहा है।

किसानों का कहना है कि एक बोरी में करीब 20 किलो टमाटर आता है। इतने कम भाव होन के कारण पूरी की पूरी बोरी 20 रुपये में बिक रही है। किसान अपनी फसल के उचित दाम की मांग कर रहे हैं। रविवार को किसानों द्वारा मंडी में टमाटर फेंके जाने का वीडियो भी सामने आया है। बता दें, देश के अलग-अगल हिस्सों में ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, जहां किसानों को अपनी फसल की सही लागत नहीं मिलती है, जिस कारण उन्हें पूरी की पूरी फसल सड़ने के लिए छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article