मुंबई

Maharashtra News : उद्धव ठाकरे ने MVA की रैली में दिखाए आक्रामक तेवर, किसके टुकड़े करने की कही बात

Uddhav Thackeray Speech : उद्धव ठाकरे ने शिंदे-बीजेपी सरकार पर मुंबई को अलग करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि आज मुंबई को लूटकर कंगाल किया जा रहा है। मुंबई को कोई भी महाराष्‍ट्र से अलग नहीं कर सकता है।

Image

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Uddhav Thackeray Speech : महाविकास अघाड़ी (MVA) की वज्रमूठ रैली का आयोजन मुंबई में किया गया। इस रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किए। महाविकास अघाड़ी की रैली में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और कांग्रेस समेत गठबंधन से जुड़े कई बड़े नेता शामिल हुए थे। कनार्टक चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के एक बयान को लेकर उद्धव काफी हमलावर दिखे। उन्‍होंने कहा पीएम और उनकी टीम के पास गालियां गिनने का समय है जबकि बीजेपी के लोग दिन-रात उन्‍हें (उद्धव) और उनके बेटे आदित्‍य को गालियां देते हैं, इस पर वे चुप क्‍यों हैं ?

'मुंबई को महाराष्‍ट्र से अलग से किया तो....'

उद्धव ठाकरे ने शिंदे-बीजेपी सरकार पर मुंबई को अलग करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि आज मुंबई को लूटकर कंगाल किया जा रहा है। मुंबई को कोई भी महाराष्‍ट्र से अलग नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके टुकड़े किए बिना हम नहीं रहेंगे, ये हम खुली चेतावनी दे रहे हैं। उद्धव बोले कि महाराष्‍ट्र को अपमानित करने वालों के लिए ही वज्रमूठ की रैली का आयोजन किया गया है। उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि लोकसभा, विधानसभा और महापालिका के चुनाव एक साथ होने दो तब हम बताएंगे जमीन क्‍या होती है।

छह मई को बारसू जाएंगे उद्धव

उद्धव ने कहा है कि प्रस्तावित तेल रिफाइनरी के विरोध में उतरे हुए लोगों से मिलने के लिए वे 6 मई को बारसू जाएंगे। उद्धव बोले कि उन्‍हें बारसू जाने से कोई नहीं रोक सकता, यह महाराष्ट्र का हिस्सा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने रैली में ये भी बताया कि जब वे सीएम थे तब उन्होंने रिफाइनरी के लिए स्‍थान का सुझाव दिया था। वहीं, ठाकरे ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाया और बोले कि इनका दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी को लेकर क्‍या बोले

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने उन्‍हें कांग्रेस द्वारा 91 बार गालियां दिए जाने की बात कही थी। इस पर उद्धव ने कहा है कि बीजेपी के लोग अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हैं पीएम उन्‍हें क्‍यों नहीं रोकते हैं ? उद्धव ने कहा है क‍ि बीजेपी की अपमानजनक भाषा उनकी संस्कृति को दिखाती है। आरोप लगाते हुए वे बोले कि, 'मैं आरएसएस से पूछ रहा हूं, क्या आप ऐसी संतान (बीजेपी) को स्वीकार करते हैं।'

उद्धव पर शिंदे का पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MVA पर यह दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया कि मुंबई को राज्य से अलग किया जाएगा। सीएम ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा। ठाकरे के इस बयान के बीच शिंदे ने यहां कलवा में महाराष्ट्र स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कहा, 'कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। इस प्रकार का दुष्प्रचार करने वाले सफल नहीं होंगे। जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, वे (विपक्ष) यह बयान देते हैं कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दिया जाएगा।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!