Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत के 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना अपराह्न करीब 3.50 बजे हुई और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन से चार लोग भूमिगत सेप्टिक टैंक में गिर गए।
एक की हालत गंभीर
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई दमकल विभाग के अधिकारियों ने फंसे हुए तीन मजदूरों को बचाया और उन्हें जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके से बचाए गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
