मुंबई

नवी मुंबई में ड्रग्स तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्कर पुलिस की हिरासत में, 'सीक्रेट टिप' के आधार हुई कार्रवाई

कोपरखैरणे पुलिस ने घनसोली रेलवे स्टेशन परिसर से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 182.12 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 72 लाख रुपये बताई जा रही है।

Image

घनसोली रेलवे स्टेशन परिसर से हुई गिरफ्तारी

Photo : Times Now Digital

Navi Mumbai: नवी मुंबई में कोपरखैरणे पुलिस ने घनसोली रेलवे स्टेशन परिसर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 182.12 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 72 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान निखिल वाघमारे (32) और दूसरे की पहचान मसूद खान (40) के रूप में हुई है। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि घनसोली रेलवे स्टेशन के पास मेफेड्रोन की बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष पथक तैयार किया और रेलवे स्टेशन परिसर में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तलाशी में बरामद हुए सबूत

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ड्रग्स से भरे पारदर्शी पाउच बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने एक किया सोनेट कार और नकदी भी जब्त की।

जांच जारी, नेटवर्क का पता लगाया जाएगा

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा गया है। एसीपी राहुल धस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स की आपूर्ति किन नेटवर्क से की जा रही थी। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी पकड़े जा सकते हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग