No Toll Tax: महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उद्योग और वाहन मालिकों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक नई नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टोल माफ करने की नीति बनाई है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताएं -
इन टोल प्लाजा पर माफ होगा टोल
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अटल सेतु से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के साथ-साथ समृद्धि राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक वाहनों के टोल माफ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह नीति 22 अगस्त की मध्य रात्री से लागू हो गई है।
इन इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी छूट
मंत्री सरनाईक ने बताया कि मोटर वाहन कर अधिनियम 1958 के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुछ मार्गों पर यात्रा करते समय सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल प्लाजा से छूट दी गई है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, निम्नलिखित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों और बसों को टोल टैक्स से छूट दी गई है उसमें इलेक्ट्रिक बसें - राज्य परिवहन उपक्रम (एसटीयू) के साथ-साथ निजी इलेक्ट्रिक बसें (एम3, एम6) और इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन (एम2, एम3, एम6 श्रेणी) शामिल है। इन वाहनों को राज्य के कुछ राजमार्गों और टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से छूट दी जाएगी। सरकार का यह निर्णय राज्य में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होगा
