मुंबई

Mumbai: बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढहा तीन मंजिला चॉल; 12 लोगों को किया गया रेस्क्यू

मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित भारत नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक तीन मंजिला चॉल अचानक ढह गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में मलबे के नीचे कम से कम 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बांद्रा में तीन मंजिला चॉल ढहने से हादसा

Photo : Times Now Digital

Mumbai Chawl Collapse: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के एक तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, मलबे में कम से कम 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। शुरूआत में सात लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 में सुबह करीब 5:56 बजे हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और मुंबई पुलिस के साथ दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बचाव और राहत अभियान तेजी से जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा

मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, अब तक मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना आज सुबह 7:50 बजे हुई। जांच के मुताबिक, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। ऐसे में अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article