मुंबई

ठाणे में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच महिलाओं को बचाकर आश्रय गृह भेजा

ठाणे में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं को बचाया है। जिन्हें आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Image

देह व्यापार गैंग का खुलासा

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं को बचाया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों के पास से कार और नकदी भी बरामद की गई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपियों के पास से बरामद सामान

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल के मुताबिक, ठाणे पुलिस के मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और शुक्रवार को एक फर्जी ग्राहक के साथ काशीमीरा इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित रेस्तरां-सह-बार पहुंचे। बल्लाल के अनुसार, पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडोफोड़ करते हुए मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली एक महिला (26) और मीरा रोड निवासी एक अन्य महिला (43) व एक पुरुष (40) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की कार, नकदी और 10.66 लाख रुपये कीमत के अन्य सामान जब्त कर लिए गए हैं।

इन धाराओं में मामला दर्ज

मदन बल्लाल के मुताबिक, पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया और उन्हें आश्रय गृह भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी) और 3(5) (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के अलावा अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article