मुंबई

Thane Crime: ठाणे में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, फरार आरोपी ने दूसरी बच्ची को बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक फरार आरोपी ने सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी एक छह साल की बच्ची के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका था और पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Image

भिवंडी में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 7 साल की बच्ची के साथ दरिदंगी की घटना सामने आई है। भिवंडी शहर में 33 वर्षीय शख्स ने बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बिहार भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी 6 वर्षीय बच्ची के साथ इसी तरह की एक घटना में शामिल रह चुका है। लेकिन वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

शौच के लिए निकली थी पीड़िता

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को एक बोरे में डालकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसी रात जब वह बिहार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन जब वह बहुत देर तक वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पीड़िता के माता-पिता को आरोपी के घर के बाहर वह छोटी बाल्टी मिली जो बच्ची अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि वे दरवाजा तोड़कर आरोपी के घर में घुसे जहां उन्हें एक बोरी में बच्ची का शव मिली।

2023 में 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2023 में भी छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अगस्त में जब सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस हिरासत से भाग गया था।अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article