Mumbai News: मुंबई के देवनार इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक किरायेदार ने किराया मांगने आए मकान मालिक को कार से कुचलने की कोशिश की। इस हमले में मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना 21 जुलाई को उस समय हुई जब मकान मालिक किराया मांगने के लिए किरायेदार के पास गया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई, जिसके बाद गुस्साए किरायेदार ने अपनी कार से मकान मालिक को रौंदने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मकान मालिक ने 23 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
