मुंबई

NEET में कम अंक आने पर पिता की पिटाई से बेटी की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सांगली में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 12वीं में पढ़नेवाली साधना भोसले को कम नंबर आए। कथित तौर पर उसके हेडमास्टर पिता इसे लेकर काफी नाराज थे और कहासुनी के दौरान पिता ने बुरी तरह से बेटी साधना की पिटाई कर दी।

Image

CRIME

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सांगली में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 12वीं में पढ़नेवाली साधना भोसले को कम नंबर आए। कथित तौर पर उसके हेडमास्टर पिता इसे लेकर काफी नाराज थे और कहासुनी के दौरान पिता ने बुरी तरह से बेटी साधना की पिटाई कर दी।

आरोपी हेडमास्टर पिता धोंडीराम भोसले ने NEET परीक्षा में कम अंक आने पर रात में लकड़ी के डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई की थी जिसमें बेटी साधना गंभीर रूप से घायल हो गई थी । शुक्रवार को वह अपने घर नेलकरंजी गई थी और साधना टपडी स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

कथित तौर पर पिटाई करने के बाद आरोपी हेडमास्टर पिता बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए। साधना के पिता स्कूल से लौटकर जब घर आए तो को बेहोश मिली । इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने बताया कि साधना से जब उसने कम अंक को लेकर फटकार लगाई तो उसने कहा - पापा,आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी नंबर कम आए थे न? इससे आरोपी हेडमास्टर पिता ने बेटी साधना की बुरी तरह पिटाई कर दी। साधना की मौत के बाद आरोपी प्रिंसिपल पिता धोंडीराम भोसले को अटपडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article