मुंबई

Mumbai Crime News: बेरहम निकला बेटा, 77 साल के बुर्जुग पिता को घर से बाहर निकला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 08:53 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर में एक पिता ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि, उसके बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया है। उससे आरोपी बेटे और बहू ने बेटी के घर जाकर रहने को कहा है।

Image

जिसने पैदा किया उसे ही घर से निकला, पढ़ें बेरहम बेटे की कहानी

Mumbai Crime News: मां-बाप एक औलाद को पैदा करने के बाद उसकी परवरिश के अलावा अपने बच्चों की जिंदगी बनाने के लिए अपनी ख्वाहिशों और सपनों की बलि देते हैं। ताकि वह अपने बच्चों के सपनों को पूरा कर सकें और एक अच्छी जिंदगी दे सकें, लेकिन यही औलाद बड़े होकर अपने ही मां-बाप को भूलने लगती है और बहुत बार उन्हें अकेले ठोकरें खाने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने 77 साल के पिता को उसके ही घर से बाहर निकाल दिया है।

इसके बाद बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे और बहू ने चेंबूर में पेस्तोम सागर कॉलोनी में टाटा टॉवर के पास उसे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया है।

बेटे और बहू पर मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत के आधार पर तिलक नगर पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे और बहू के खिलाफ आईपीसी की धारा स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम के तहत शांति भंग करने और धमकी देने के इरादे से

जानबूझकर अपमान के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस बुर्जुग की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्ग को घर से निकलकर बेटी के पास भेजने को कहा

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसके पास एक चॉल में दो घर हैं और हाल ही में उसके बेटे और बहू ने उसे यह कहते हुए बाहर कर दिया कि उसे अपनी बेटी के साथ रहना चाहिए। पीड़ित काफी वक्त से सागर कॉलोनी रह रहा था, लेकिन बीते कुछ वक्त से पीड़ित को उसके बेटे और बहू बोझ समझने लगे और अब घर से निकाल दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!