मुंबई

डॉक्टर साहब के केबिन में घुसा सांप, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; देखें Video

ठाणे के सिविल अस्पताल में एक सांप डॉक्टर के केबिन में घुस गया, जिससे मरीज, नर्स और तीमारदार डर के मारे अस्पताल से बाहर भाग गए। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।

Image

ठाणे सिविल अस्पताल में घुसा सांप

मुंबई : ठाणे के सिविल अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार फुट लंबा धामन सांप (रैट स्नेक) एक सुरक्षा गार्ड की पकड़ से छूटकर पुरुष वार्ड में घुस गया। फिर सांप डॉक्टर के केबिन में घुस गया, जिससे मरीज, नर्स और तीमारदार डर के मारे अस्पताल से बाहर भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में सांप को पकडने की कोशिश करता रहा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे सिविल अस्पताल में पिछले दो वर्षों से नवीनीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण अस्पताल वर्तमान में ठाणे के क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल के पास एक अस्थायी सुविधा से संचालित हो रहा है। पीटीआई/भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सांप होने की जानकारी तब हुई, जब पास की एक बस्ती के दो लोगों को काट लिया था और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।

एक स्थानीय सांप बचावकर्ता, जिसने काटने वाले दो सांपों को पकड़ा था, उन्हें भी अस्पताल ले आया। हालांकि, उनमें से एक सांप उसकी पकड़ से छूट गया और वो अस्पताल में भागता नजर आया। हालांकि, बचावकर्ता ने कई कोशिशों के बाद पकड़ लिया। इस दौरान वार्ड में लोग परेशान दिखे और इधर उधर भागते नजर आए। गनीमत रही कि सर्प ने किसी को काटा नहीं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article