मुंबई

महाराष्ट्र के बुलढाणा में जमकर हुआ बवाल, दो समूहों ने एक-दूसरे पर फेंके पत्थर; 34 गिरफ्तार, जानें क्या है असल माजरा?

Buldhana Clash: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। खामगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

Image

बुलाढाणा पुलिस (फोटो साभार: @buldhanapolice1)

Photo : Twitter

Buldhana Clash: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना खामगांव तालुका के हिवरखेड़ में बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर हुई कुछ गलतफहमी के परिणामस्वरूप हुई।

खामगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, "हमने दोनों समूहों के 34 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर दंगा करने तथा अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।"

क्या है पूरा मामला?

हिवरखेड़ में 13 अप्रैल को मामला उस वक्त बिगड़ गया जब एक समूह अगले दिन अंबेडकर जयंती मनाने के लिए बिजली के खंभों पर झंडे लगा रहा था। उस समय गांव में 'भगवत गीता' सप्ताह कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिसकी वजह से भगवत गीता सप्ताह में शामिल होने वाले लोग नाराज हो गए।

बकौल पुलिस, दूसरे समूह को लगा कि झंडा लगाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। सूत्रों ने बताया कि उस समय बिजली आपूर्ति फिर से बाधित हो गई जिससे जुलूस में हिस्सा लेने वालों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई कि दूसरे समूह ने जानबूझकर ऐसा किया था। इसी वजह से दोनों समूह के बीच एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article