मुंबई

'इतनी जल्दी कैसे मिली छुट्टी', संजय निरुपम ने सैफ पर हुए हमले को लेकर उठाए सवाल

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा है कि उनपर जिस तरह का हमला हुआ है, वैसे में उन्हें इतनी जल्दी छुट्टी कैसे मिल गई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनपर हमला हुआ, लेकिन उनकी चाल से नहीं लग रहा है कि मामला इतना गंभीर है, जितना बनाया गया। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान को मीडिया में आकर सच्चाई बताना चाहिए।

संजय निरुपम के आरोप

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सैफ और करीना यह नहीं कह सकते कि यह उनका निजी मामला है। "इस घटना ने आम जनता के बीच दहशत पैदा की है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सैफ और करीना को मीडिया के सामने आकर पूरे मामले की सच्चाई को उजागर करना चाहिए।

क्या है मामला?

बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें चोटें आई थी। चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि चाकू 2.5 इंच अंदर तक लगा और छह घंटे तक ऑपरेशन चला। चार दिन बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन इस घटना के बाद से उनकी चाल और बर्ताव पर सवाल उठने लगे हैं।

शुरुआत में यह मामला गंभीर नजर आ रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी गंभीरता पर संदेह जताया जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि इस घटना में कुछ कड़ियां मेल नहीं खा रहीं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article