मुंबई

'सांसदों-विधायकों के आने पर सीट से उठें, ध्यान से सुनें उनकी बात', महाराष्ट्र सरकार का अधिकारियों को निर्देश

Maharashtra Govt: विधायक या सांसद जब आपके कार्यालय में आएं तो अपनी सीट से उठ जाएं, उनकी बात ध्यान से सुनें और उनसे फोन पर बात करते समय विनम्र भाषा का प्रयोग करें। साथ ही इन निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

Maharashtra Govt: विधायक या सांसद जब आपके कार्यालय में आएं तो अपनी सीट से उठ जाएं, उनकी बात ध्यान से सुनें और उनसे फोन पर बात करते समय विनम्र भाषा का प्रयोग करें। महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने अधिकारियों के लिए ये कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए।

सम्मान नहीं देने पर होगी कार्रवाई

राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार द्वारा इस संबंध में जारी सरकारी परिपरत्र (जीआर) में कहा गया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों (सांसदों-विधायकों) को उचित सम्मान देना प्रशासन को अधिक विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने का एक महत्वपूर्ण पक्ष है। साथ ही इन निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, यह नया जीआर कई पुराने परिपत्रों को एक साथ लाता है तथा उन्हें स्पष्ट एवं सुदृढ़ निर्देशों के साथ अद्यतन करता है। हाल में सत्तारूढ़ दलों सहित कुछ निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अधिकारियों द्वारा उनसे मिलने और उनकी चिंताओं या मुद्दों को हल करने के लिए समय न देने पर नाराजगी व्यक्त की थी। इस जीआर की प्रस्तावना में सरकार ने कहा है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है।

'फोन पर विनम्रता से करें बात'

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, जब भी कोई विधायक या सांसद उनके कार्यालय में प्रवेश करता है या बाहर निकलता है तो अधिकारियों को अपनी सीट से उठना होगा और उनके साथ पूरे शिष्टाचार से पेश आना होगा। आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों को विधायकों और सांसदों के दौरे के दौरान उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए और नियमानुसार सहायता प्रदान करनी चाहिए। साथ ही उन्हें फोन कॉल पर भी विनम्र भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article