मुंबई

क्या रणवीर इलाहाबादिया जांच में नहीं कर रहे सहयोग? साइबर पुलिस के सामने हुए पेश; साधी चुप्पी

Ranveer Allahbadia Obscene Remarks Case: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दौरान अश्लील टिप्पणी मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष पेश हुए। साइबर पुलिस की पूछताछ के बाद रणवीर इलाहाबादिया मीडियाकर्मियों के सवालों से बचते हुए दिखाई दिए। इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है।

Image

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (फाइल फोटो)

Ranveer Allahbadia Obscene Remarks Case: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दौरान अश्लील टिप्पणी मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

पूछताछ के बाद सवालों से बचते दिखे इलाहाबादिया

साइबर पुलिस की पूछताछ के बाद रणवीर इलाहाबादिया मीडियाकर्मियों के सवालों से बचते हुए दिखाई दिए। साइबर पुलिस दफ्तर से बाहर निकलने के तुरंत बाद रणवीर अपनी कार में बैठ गए और मीडिया के तमाम सवालों पर चुप्पी साध ली। समाचार एजेंसी एएनआई ने इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किया।

बकौल वीडियो, मीडियाकर्मियों ने जब रणवीर इलाहाबादिया से सवाल किया- क्या आप अपने बयान पर कायम हैं? क्या आप जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं? आप अपने बयान पर कायम हैं क्या? तो उन्होंने बिना कोई जवाब दिए वहां से जाना मुनासिब समझा।

समय रैना भी रहे मौजूद

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना दोनों ही दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय में पहुंचे, जहां पर दोनों ने अपना बयान दर्ज कराया। रणवीर इलाहाबादिया पिछले सप्ताह अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। महाराष्ट्र साइबर कार्यालय साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग है, जो महाराष्ट्र गृह विभाग के अधीन है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article